फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two children injured to the IG Zone car collision

आईजी जोन की कार की टक्कर से दो बालक घायल

Thu, 14 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 14 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
two children injured to the IG Zone car collision
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा कला गांव के पास गुरुवार को दोपहर आईजी जोन की कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार दो बालक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से निजी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। आईजी ने बालकों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये दिए है। 
विज्ञापन


आईजी जोन मोहित अग्रवाल गुरुवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने के लिए सरकारी कार से श्रावस्ती जा रहे थे। जब वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा कला गांव के पास पहुंचे, तभी मुंडेरवा कला गांव निवासी रामधन तिवारी का बेटा वीरेंद्र तिवारी (10) व गांव के ही रामसुघर का बेटा भोंदू (12) घर से साइकिल लेकर खेत को जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


वे दोनों सड़क पार करते समय आईजी की कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बालक पहले वाहन के आगे बोनट से टकराए, इसके बाद उछलकर सामने शीशे पर जा गिरे। जिससे आईजी की कार का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ने स्कॉर्ट में चल रहे वाहन से दोनों घायल बालकों को जिला अस्पताल भिजवाया। मौके पर एएसपी आरके सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी व अधिकारी पहुंच गए और इलाज शुरू कराया। इसके बाद दोनों बालकों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायलों की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed