फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two children drown in Tedhi River

Gonda News: टेढ़ी नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत

Fri, 02 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two children drown in Tedhi River
राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।
झंझरी/गोंडा। स्कूल से लौटने के बाद टेढ़ी नदी में नहाने गए दो मासूमों की बृहस्पतिवार को डूबने से मौत हो गई। उनके साथ गई बच्ची को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों मासूमों के शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भदुआ तरहर के मजरा भुइरा निवासी जसवीर सिंह का 12 वर्षीय बेटा सम्राट और रामकैलाश का 12 वर्षीय बेटा राहुल सिंह बृहस्पतिवार को गांव के ही रामकेवल की बेटी लल्ली देवी के साथ नदी में नहाने गए थे। ग्रामीण पुजारी सिंह के मुताबिक, टेढ़ी नदी के किनारे पिछले दिनों आंधी के दौरान एक पेड़ गिर गया था। तब से पेड़ वहीं पड़ा था। बच्चे इसी पेड़ से नदी में कूदकर नहा रहे थे। इसी दौरान सम्राट और राहुल गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। राहुल के घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां गीता देवी खोजते हुए नदी किनारे पहुंचीं। बच्चों को डूबते देख उन्होंने शोर मचाया। गांव के शिव सिंह के साथ उन्होंने नदी में उतरकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया। लल्ली को सकुशल नदी से निकाल लिया गया,लेकिन सम्राट और राहुल को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। एडीएम प्रमोद झा ने घटना पर दुख जताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नदी-नालों में नहाने से रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता था सम्राट, राहुल के परिजन भी बेहाल
सम्राट अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। कक्षा तीन में पढ़ने वाले सम्राट की मौत की खबर मिलते ही मां कंचन देवी बदहवास हो गईं। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। उसकी मौत से मां गीता देवी बेसुध हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों बच्चे हंसते-खेलते घर से निकले थे। कुछ देर बाद ही दोनों के परिवार में मातम छा गया।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

राहुल व सम्राट की फाइल फोटो। टेढ़ी नदी में इसी जगह हुआ हादसा व माैके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed