{"_id":"6abea8250ee7e5602e011062","slug":"six-injured-in-collision-between-car-and-e-rickshaw-gonda-news-c-100-1-gon1041-167141-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार और ई रिक्शा की टक्कर में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार और ई रिक्शा की टक्कर में छह घायल
Fri, 02 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
परसपुर। परसपुर-बेलसर मार्ग पर बृहस्पतिवार को कार और ई रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई रिक्शा चालक व पांच सवारियां घायल हो गईं।
मधईपुर कुर्मी जबदा निवासी रामबाबू ई रिक्शा से सवारियों को लेकर चिंता पंडित पुरवा से बेलसर जा रहे थे। मोहना के पास सामने से आ रही कार से ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक रामबाबू के साथ ही ई रिक्शा में सवार मैजापुर शिवशंकर पुरवा निवासी संजू, मन्नू, प्रीति, सिद्धि और चिंता पंडित पुरवा निवासी मीरा घायल हो गईं।
सीओ आनंद राय ने बताया कि राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। तीन लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।