{"_id":"6abea6d94fe1a40bbe05892c","slug":"remove-the-chief-election-commissioner-and-halt-the-sir-gonda-news-c-100-1-slko1028-167108-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाकर एसआईआर पर लगाएं रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाकर एसआईआर पर लगाएं रोक
Fri, 02 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा के पदाधिकारी। - संवाद
गोंडा। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भाकपा (माले) के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के दौरान राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और नागरिकों की हिरासत पर भी विरोध जताया।
वाम दलों ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए पात्र नागरिकों के नाम दोबारा शामिल करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में दीनानाथ त्रिपाठी, सत्य नारायण त्रिपाठी, कौशलेंद्र पांडेय, जमाल खान, ईश्वर शरण, राजू सिंह, अमित शुक्ल, सगीर खान, आवेश, सदानंद गिरि, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।