फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two children died by drowning in Saryu

Gonda News: सरयू में डूबकर दो बच्चों की मौत

Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two children died by drowning in Saryu
गोंडा। थाना क्षेत्र के परासपट्टी पुरवार गांव अहिरनपुरवा के रहने वाले चचेरे भाई-बहन समेत तीन बच्चे सोमवार दोपहर भैंस चराने गए थे। गर्मी लगने पर तीनों बच्चे गांव के समीप सरयू नदी में नहाने चले गए। गहरे पानी में जाकर दो बच्चे डूब गए। तीसरी बालिका ने घर जाकर परिजनों को बताया। इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को नदी से निकाला मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों के मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

परासपट्टी पुरवार गांव अहिरनपुरवा निवासी मंशाराम का बेटा सीताराम (12), गांव के ही रामकेवल निषाद के बेटे शिवम (10) व रामकेवल के भाई घिर्रन की बेटी महिमा (8) सोमवार सुबह भैंस चराने के लिए घर से निकली थी। तीनों बच्चे भैंस चराते समय तकरीबन दो बजे गांव से तीन सौ मीटर दूर सरयू नदी के पास पहुंच गए। गर्मी की तपिश से बचने के लिए तीनों नदी में नहाने लगे।
विज्ञापन

नदी में नहाते समय सीताराम और शिवम गहरे पानी में चले गए। इसी बीच बहाव में शिवम डूबने लगा तो सीताराम उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इससे दोनों डूब गए। जबकि दोनों को डूबते देख महिमा नदी से निकल आई। बदहवास हालत में महिमा दौड़ती हुई घर पहुंची और परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिजनों संग गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और सीताराम व शिवम को नदी से निकाला गया। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू में डूबने से मृत सीताराम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मंशाराम के अब दो बेटियां ही बची हैं। दोनों बेटियां सीताराम से छोटी हैं। इकलौते बेटे की मौत से मंशाराम सदमे में हैं। जबकि रामकेवल निषाद के शिवम के साथ ही दो और बेटे हैं। दोनों बच्चों की मौत से दोनों घरों में रिश्तेदार व गांव के लोग पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं, गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed