फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two candidates including Kirti Vardhan filed their nominations

Gonda News: कीर्तिवर्धन समेत दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 30 Apr 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two candidates including Kirti Vardhan filed their nominations
गोंडा। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का खाता खुल गया। गोंडा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह समेत दो ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, नामांकन के लिए अनुमति से अधिक लोगों के साथ जाने पर एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत की कीर्तिवर्धन सिंह से मामूली बहस हुई। इसके बाद दो विधायक गेट से ही लौट गए। हालांकि बाद में एक विधायक को भीतर जाने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन

सोमवार अपराह्न डेढ़ बजे गोंडा सांसद व भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह नामांकन के लिए जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम, गौरा विधायक प्रभात वर्मा और उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, दो प्रस्तावकों व कुछ समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे थे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग लगा रखी थी। वहीं, सुरक्षा जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। पांच लोगों को ही प्रत्याशी के साथ जाने की छूट दी गई थी। इसके चलते सुरक्षा में लगे एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर आपत्ति दर्ज कराई। इस पर कीर्तिवर्धन सिंह से उनकी मामूली बहस हो गई। इसके बाद कीर्तिवर्धन के कहने पर विधायक रमापति शास्त्री तथा विधायक पल्टूराम गेट से ही लौट गए। हालांकि बाद में रमापति शास्त्री को नामांकन स्थल तक जाने दिया गया। नामांकन करने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे कीर्तिवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ बुढइया निवासी कुलदीप ने भी सोमवार को गोंडा संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं, कैसरगंज सीट से अब तक कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके अलावा चुनाव लड़ने के लिए संभावित व निर्दलीय कई प्रत्याशियों ने पर्चा लिया है। सोमवार को नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed