फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two brothers died in the attack by a herd of Baraiya, the old woman in serious condition

Gonda News: बरैया के झुंड के हमले में दो भाइयों की मौत, वृद्धा गंभीर

Tue, 19 Sep 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died in the attack by a herd of Baraiya, the old woman in serious condition
मोतीगंज के मदनापुर गांव में मासूमों की मौत के बाद जुटी भीड़। - संवाद
गोंडा। मनकापुर और मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव मदनापुर में बरैया (हांड़ा) के झुंड के हमले में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एकसाथ दो भाइयों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

मदनापुर निवासी उत्तमा देवी (65) सोमवार को अपने पौत्र युग शुक्ल (8) व योगेश शुक्ल (5) के साथ पास के गांव खजुरी में राशन लाने जा रही थीं। रास्ते में युग पर बरैया के झुंड ने हमला कर दिया। उत्तमा देवी युग को बचाने की कोशिश कर ही रही थीं कि तब तक बड़ी संख्या में और बरैया आ गईं और युग व उत्तमा के साथ ही योगेश को बुरी तरह से काटने लगीं। इससे उत्तमा देवी व दोनों बच्चे बेहोश हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित दिया और युग व उत्तमा देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर युग की हालत और खराब हो गई। इमरजेंसी में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उत्तमा देवी का उपचार चल रहा है। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि बरैया या मधुमक्खी प्रजाति के कीटों के काटने में आमतौर पर जहर से मौत होने की आशंका कम होती है। इस प्रकार के मामलों में प्राय: दहशत में हार्ट अटैक, एलर्जी या श्वास नलिका में सूजन आने की मौत होने की अधिक आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed