फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two arrested for threatening bomb blasts in 50 institutions

सीएम आवास समेत प्रदेश में 50 संस्थानों को उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for threatening bomb blasts in 50 institutions
गोंडा। मुख्यमंत्री आवास समेत प्रदेश के 50 सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक मोबाइल फोन व डायरी बरामद की है। मामले में लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में एटीएस, एसटीएफ समेत क्राइम ब्रांच समेत कई एजेंसियों को लगाया गया था। जांच में पता चला कि धमकी गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र से मिली है। जिस पर पुलिस ने सगे भाइयों को उठा लिया। पूछताछ में दोनों ने धमकी देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की दोपहर 112 सेवा के व्हाट्एप नंबर पर एक मैसेज भेजकर धमकी दी गई थी। मैसेज में मुख्यमंत्री आवास व112 सेवा के मुख्यालय समेत प्रदेश के 50 महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों को उड़ाने की धमकी लिखी गई थी। धमकी मिलने के बाद एटीएस, एसटीएफ व क्राइम ब्रांच समेत कई एजेंसियों को जांच में लगाया गया था। एसपी आरके नैय्यर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जिस नंबर से धमकी दी गई है। वह गोंडा जनपद में एक्टिव था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कई टीम मामले के खुलासे के लिए लगाई। पुलिस टीम ने टेक्निकल इनपुट के बाद छपिया थाना क्षेत्र के टीकर गांव से स्वदेश गौड़ उर्फ राजाबाबू व उसके छोटे भाई मनीष गौड़ को उठा लिया। एसपी के मुुताबिक पूछताछ में स्वदेश ने बताया कि उसने ही सीएम आवास समेत 50 संस्थानों को बस से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि स्वदेश के भाई मनीष को सुबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया था उसे मनीष ने तोड़ दिया था। उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है। बताया कि उसने रंजिश में अपने विरोधी को फंसाने के लिए धमकी भरा मैसेज भेेजा था।

स्वदेश उर्फ राजाबाबू गांव व आस-पड़ोस के गांव के लोगों की शिकायत करना और उन्हें फंसाने का आदती है। अधिकारियों से गांव के लोगों की फर्जी शिकायतें वह अक्सर किया करता था। इसकी जांच में शिकायत भी झूठी निकलती थी। शिकायत के बाद भी उसके विरोधी नहीं फंसे तो उसे धमकी भरा मैसेज भेजकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed