{"_id":"602804b98ebc3ee96959a5cd","slug":"trial-for-national-greco-roman-wrestling-gonda-news-lko5646782118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन ट्रायल
विज्ञापन
गोंडा। जालंधर में 20 व 21 फरवरी को होने वाले सीनियर नेशनल ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण हाल में पहलवानों का शनिवार को टीम यूपी का चयन ट्रायल किया गया। इस अवसर पर नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्रशासक राम कृपाल सिंह तथा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर ट्रायल कुश्ती शुभारंभ किया।
इस बार भारतीय कुश्ती महासंघ ने कोरोना महामारी की वजह सीनियर नेशनल के फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन तथा महिला कुश्ती का नेशनल चैंपियनशिप अलग अलग जगहों पर कराने का निर्णय लिया था। जिसमें सीनियर नेशनल फ्री स्टाइल चैंपियनशिप पिछले महीने में यूपी के नोएडा कराया गया है।
ग्रीको रोमन सीनियर नेशनल का आयोजन जालंधर के एलपीयू में होने जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए नंदिनी नगर में ट्रायल कुश्ती विभिन्न भार वर्गों में कराया गया। नंदिनी नगर कुश्ती प्रशिक्षण के कोच प्रेम चंद यादव ने बताया कि ट्रायल कुश्ती में शनिवार को 65 किलो भार वर्ग में बागपत के अरशद, 60 किलो में मेरठ के सौरभ, 60 किलो में नंदिनी नगर के जितेंद्र यादव, 67 किलो में बागपत के गौरव, 72 किलो में नंदिनी नगर के अरविंद यादव, 77 किलो में शामली के लोकेश, 82 किलो में बागपत के सोमित कुमार, 87 किलो में मऊ के राय सिंह, 97 किलो में गाजियाबाद के सुमित कुमार तथा 130 किलो में गोंडा के राजन का ट्रायल कुश्ती में चयन किया गया।
विज्ञापन
ट्रायल कुश्ती में चयनित सभी पहलवान जालंधर में होने वाले ग्रीको रोमन के सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में अपना दांव पेंच अजमाएंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश सचिव प्रेमकुमार मिश्रा, पालिका अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह, दीपनारायण, रजनीश पांडेय, हरीराम, ललित सिंह सहित लोग मौजूद रहे।