फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tree caught fire due to 33 KV line, supply stopped

Gonda News: 33 केवी लाइन से पेड़ में लगी आग, आपूर्ति ठप

Fri, 14 Jun 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tree caught fire due to 33 KV line, supply stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धानेपुर (गोंडा)। विद्युत उपकेंद्र राजापुर परसौरा से होते हुए मेहनौन पावर हाउस को जाने वाली 33 केवी से बृहस्पतिवार की शाम को नगर पंचायत धानेपुर के इंद्रानगर बाजार में अचानक गुलमोहर के पेड़ में आग लग गई। टहनियां धू-धूकर जलने लगी। जिससे तिराहे पर अफरातफरी मच गई। जबकि इसी पेड़ के नीचे एक फल की दुकान भी लगती है। गनीमत रही कि लोग समय से सचेत हो गए और इधर-उधर भाग खड़े हुए। विद्युत विभाग को सूचना दी गई। जिस पर लाइन को बंद कराया गया। जिसके बाद आग बुझ गई। अवर अभियंता अनुराग मौर्या ने बताया कि आग लगते ही लाइन बंद करा दी गई थी। टहनियों को कटवाया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं गोंडा से धानेपुर पावर हाउस को आने वाली 33 केवी लाइन तीन बजकर 20 मिनट पर बंद हो गई। पांच बजकर 20 मिनट पर आपूर्ति बहाल की गई। जिससे दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि सालपुर के पास 33 केवी एक पेड़ की चपेट में आ गया था। जिसे सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed