फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Treatment in CHC Paraspur due to bad condition

वार्ड में अंधेरा, वार्मर भी खराब, कैसे हो इलाज

Mon, 02 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Treatment in CHC Paraspur due to bad condition
परसपुर(गोंडा)। सीएचसी परसपुर इन दिनों खुद बीमार चल रहा है। डिलेवरी रूम में लगी वार्मर मशीन हफ्तों से खराब पड़ी हुई है। जननी सुरक्षा वार्ड में रात में अंधेरा छाया रहता है। इस वार्ड में गंदगी के कारण उठती बदबू से सांस लेना तक दुश्वार है। डिलीवरी के लिए तीमारदारों से बाहर से सिामान मंगाया जाता है। यहां तक कि ग्लव्ज तक बाहर से लोगों को खरीदना पड़ रहा है। सीएचसी का लंबे समय से यही हाल है।
विज्ञापन

बालपुर, नकहा निवासी राजेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी रंजना जो परसपुर के छितौनी ग्राम में डिलेवरी के लिये अपने मायके में रह रही थी। प्रसव पीड़ा होने पर शाम 5 बजकर 10 मिनट पर आशा ने उन्हें सीएचसी परसपुर में भर्ती कराया। शाम करीब 7 सामान्य प्रसव से उन्हें मृत बच्चा पैदा हुआ।
विज्ञापन

तीमारदार का आरोप है कि डिलीवरी के लिए सारा सामान बाहर से मंगाया गया। यहां तक कि जिस बेड पर भर्ती किया उसपर चादर तक नहीं थी। जननी सुरक्षा वार्ड में अंधेरा बिखरा पड़ा था। कमरे से उठने वाले बदबू से वहां रुकना मुहाल था। हद तो यह है कि सीएचसी में मौजूद दोनों वार्मर मशीनें भी खराब पड़ी हुई हैं। ऐसे में प्रसव के समय यदि नवजात को जरूरत पड़ जाए तो जान बचाना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसपुर(गोंडा)। सीएचसी की एक वार्मर मशीन बहुत पहले से खराब है। वहीं दूसरी में करंट नहीं आ रहा है। उसको ठीक कराया जा रहा है। वार्ड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डिलीवरी के समय बाहर से दवा मंगाने के आरोप की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एमपी यादव, अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed