फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traumatic: Four were riding the bike, three died in the accident, teenager injured

दर्दनाक : बाइक पर सवार थे चार, हादसे में तीन लोगों की मौत, किशोर जख्मी

Tue, 12 Mar 2024 10:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
Traumatic: Four were riding the bike, three died in the accident, teenager injured
बलरामपुर। दोस्त की शादी में झापटपुरवा गांव में बरात जा रहे बाइक पर सवार चार लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। गोंडा- उतरौला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद वाहन चालक बाइक सवारों को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में दो की मौके पर और एक की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक किशोर को हल्की चोटें आई हैं। देरशाम तक घटनास्थल की सीमा को लेकर तीन थानों की पुलिस उलझी रही।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस के मुताबिक, गुमड़ी विशेनपुर गांव के मनोज कुमार वर्मा (24) बाइक चला रहा था। बाइक पर उसी गांव के राजकुमार यादव (15), अमित यादव (12) व गाेंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के ढकहीजोत रेतवागाड़ा निवासी सुरजीत (14) सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मनोज वर्मा, राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अमित यादव की सीएचसी उतरौला में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरजीत को हल्की चोटें आईं हैं, लेकिन वह सदमे में कुछ बता नहीं पा रहा है। उसका इलाज चल रहा है। परिवार के लोग उसके बाइक पर सवार होने की बात को छुपाने में जुटे हैं। एक भी बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था।


थानाक्षेत्र को लेकर रहा विवाद
हादसा जिले के श्रीदत्तगंज व धानेपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ। श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल तो पहुंचाया, लेकिन घटना स्थल उतरौला होने की जानकारी दी। उतरौला सीएचसी में घायलों को भर्ती कराया। उतरौला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि घटना श्रीदत्तगंज क्षेत्र की है। वहीं श्रीदत्तगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित ने बताया कि घटना स्थल गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र का है। धानेपुर थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। सूचना दर्ज कर ली गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed