फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Transport department left out of Prayagraj fair

Gonda News: प्रयागराज के मेले से तर गया परिवहन विभाग

Wed, 21 Jan 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Transport department left out of Prayagraj fair
गोंडा। प्रयागराज में चल रहे मेले से जिले का रोडवेज निगम मालामाल हो रहा है। मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर रोडवेज की आय पर पड़ा। एक ही दिन में रोडवेज को लगभग 22 लाख रुपये की रिकॉर्ड आय हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में करीब दोगुनी रही। इससे उत्साहित रोडवेज ने अब वसंत पंचमी के लिए 70 बसें तैयार कर दी हैं। ये बसें श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम कपिल देव ने बताया कि सामान्य दिनों में रोडवेज की बसों से औसतन 12 लाख रुपये की आय होती है, लेकिन मौनी अमावस्या पर एक ही दिन में 22 लाख रुपये की कमाई हुई है। अब आगामी वसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज रूट पर 70 रोडवेज बसें आरक्षित कर दी गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य बसें हटाकर प्रयागराज मार्ग पर भेजी जाएंगी। सभी बसों की तकनीकी जांच कराई जा चुकी है। चालकों व परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तय क्षमता से अधिक सवारी न बैठाई जाए और यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार रखा जाए। बस स्टैंडों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed