{"_id":"6373cf06d5af9d6bba5e2f41","slug":"transfer-gonda-gst-gonda-news-lko657321198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के चार उपायुक्तों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के चार उपायुक्तों का तबादला
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार ने एसआईबी गोंडा संभाग के उपायुक्त समेत जिले के राज्य कर विभाग (जीएसटी) के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एसआईबी (छापामार दल) के उपायुक्त राहुल द्विवेदी को इसी पद पर आगरा भेजा गया है। उनके स्थान पर मेरठ में तैनात रहे अमरजीत राम ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।
राज्य कर विभाग के आयुक्त की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कर निर्धारण विभाग खंड एक के उपायुक्त प्रद्युम्न कुमार को लखनऊ मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। इटावा के उपायुक्त रमाशंकर यादव को गोंडा का उपायुक्त बनाया गया है।
इसी प्रकार खंड दो के उपायुक्त विनोद कुमार शर्मा को चंदौली व खंड चार के उपायुक्त बब्बू यादव को इसी पद पर प्रयागराज भेजा गया है। जिले के चारों अफसरों के तबादले के बाद मात्र दो अफसरों को ही नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश भी जारी किया गया है।