फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trains are full during the festive season, passengers are upset

Gonda News: त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, यात्री परेशान

Mon, 28 Oct 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 28 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Trains are full during the festive season, passengers are upset
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने उमड़े यात्री। -संवाद
महानगरों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं बची जगह
विज्ञापन

दीपावाली व और छठ पर्व को लेकर शुरू हो गया आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। दीपावली व डाला छठ पर्व करीब आ चुका है। इसको लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि नई दिल्ली, मुंबई, जम्मूतवी व लुधियाना से गोंडा आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। महाराष्ट्र, गुजरात व पंजाब के ट्रेनों में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक अगले दिसंबर माह तक के लिए अभी से फुल हो गए हैं। तत्काल सुविधा से मिलने वाले टिकट भी नहीं मिला पा रहे। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मुंबई से आने वाली ट्रेनों में है। ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ डाला छठ पर्व मनाने वाले लोगों की उमड़ रही है। बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए छठ पर्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।
कुछ ट्रेनें 15 दिसंबर तक फुल हैं तो कुछ 30 नवंबर तक। यही हाल गोंडा से नई दिल्ली, मुंबई, लुधियाना व अहमदाबाद सहित महानगरों को आने व जाने वाली ट्रेनों का भी है। महाराष्ट्र के विभिन्न जनपदों से आने वाले यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बावजूद इसके रेलवे अभी तक भीड़ के मुताबिक स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं कर सका है। जिससे यात्रियों को हलकान होना पड़ रहा है। ऐसे में मजबूर होकर यात्री ट्रेनों के गेट व कोच के शौचालय में खड़े होकर सफर करते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि जनरल डिब्बा ही नहीं, स्लीपर कोच तक में ट्रेन के दरवाजे व कोच के शौचालय में खड़े होकर यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्री को खाने व पानी पीने के लिए ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतारना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे बोर्ड से जो गाइडलाइन मिलती है उसी के ही मद्देनजर ट्रेनों का संचालन होता है। स्पेशल ट्रेन भी बोर्ड से ही तय होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 दिसंबर तक फुल हैं सीटें
-गोंडा से होकर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें (डाउनसाइड) कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर व थर्ड एसी 14 दिसंबर तक फुल हैं। लोकमान्य सुपरफास्ट के स्लीपर में 23 दिसंबर तक जगह नहीं है। वहीं अवध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 8 दिसंबर व थर्ड एसी में 14 दिसंबर तक सीटें फुल हैं। उधर, रेलवे प्रशासन ने विगत डेढ़ महीने में करीब 27 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें को विभिन्न रूटों पर चलाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed