फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train,sucide,women,gonda

Gonda News: उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 18 Dec 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Train,sucide,women,gonda
गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न व गर्भपात के दबाव से तंग होकर सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार की भोर में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मृतका के भाई ने कोतवाली देहात में पति, सास, ससुर, ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के भौरुपुर गांव की निवासी नेहा यादव (21) पत्नी राहुल यादव ने भोर में सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। कोतवाली देहात के ग्राम वीरसिंहपुर हरखापुर निवासी प्रभात यादव ने बताया कि उसने अपनी बहन नेहा की शादी 5 फरवरी 2022 को राहुल यादव के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से दहेज में बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन

ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। भाई के मुताबिक, वह गर्भवती थी। आरोप है कि नेहा के ससुराल वालों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिली। ससुराल वालों ने उसकी बहन को मारापीटा। जिससे तंग होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। कोतवाल देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी गर्भपात की बात
विवाहिता के भाई ने बताया कि उसकी बहन नेहा यादव का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसकी बहन ने लिखा है कि दहेज को लेकर ससुराली जन बराबर उत्पीड़न करते थे। उसे मारापीटा जाता था। जब वह गर्भवती हुई तो पति गर्भ की जांच कराने की मांग कर रहे थे। गर्भ गिराने को लेकर दबाव बना रहा था। प्रभात यादव ने बताया कि शनिवार को फोन करके उत्पीड़न करने की बाद बताई थी। सुबह जब फोन करने लगे तो सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर किसी ने फोन उठाया तो उसने बताया कि शव के पास फोन पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed