{"_id":"621281676815b565de1afb81","slug":"train-loco-pilot-gonda-news-lko6187035156","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई से नाराज लोको पायलटों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की पिटाई से नाराज लोको पायलटों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मोरध्वज एक्सप्रेस ट्रेन में सहायक लोको पायलट से यात्रियों की भिड़ंत में सहायक लोको पायलट घायल हो गया। साथी कर्मचारी के घायल होने की सूचना पाते गोंडा लॉबी के दर्जनों लोको पायलटों ने रविवार की शाम को ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर हंगामा किया। सुरक्षा अधिकारियों की जद्दोजहद के बाद ट्रेन गोंडा से आगे बढ़ सकी। इस कारण करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
बता दें कि रविवार को बरौनी से चलकर जम्मू-तवी जाने वाली मोरध्वज एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की दोपहर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। गोंडा रेलवे डीजल लॉबी पर कार्यरत सहायक लोको पायलट करुणेश कुमार ड्यूटी करने के लिए अपना बैग लेकर ट्रेन के एसी बोगी बी-1 में घुस रहा था। उसका बैग एक महिला यात्री से टकरा गया। महिला यात्री की चोट लग गई । महिला यात्री के साथ अन्य यात्रियों ने मिलकर लोको पायलट को मारापीटा। लोको पायलट घायल हो गया और गोरखपुर में ही उतर गया। इसकी सूचना मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष एके सिंह ने गोंडा रेलवे लॉबी पर कार्यरत लोको पायलट को सूचना दिया। दर्जनों लोको पायलटों ने देर शाम को ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हंगामा किया। रेलवे प्रशासन से मांग किया कि साथी ड्राइवर को मारने वाले यात्रियों को गोंडा रेलवे स्टेशन पर ही उतारा जाए। आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों के काफी जद्दोजहद के बाद हंगामा करने वाले लोको पायलटों को मनाया जा सका।
हंगामा के कारण 15 मिनट बाद ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन से आगे के लिए चलाई गई। वहीं आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि संबंधित लोको पायलट ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराया है। घटना गोरखपुर की थी। यात्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि हंगामा करने वाले लोको पायलटों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि ट्रेन 10 मिनट ही विलंबित हुई है। उधर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने घटना पर अफसोस जाहिर किया है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।