फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traffic was disrupted due to the blockade by lawyers

Gonda News: अधिवक्ताओं के चक्काजाम से बाधित रहा आवागमन

Tue, 04 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traffic was disrupted due to the blockade by lawyers
गोंडा के राजेंद्रना​थ लाहिड़ी चौराहे पर मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। -संवाद
गोंडा। अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में वकील मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने कचहरी परिसर से जुलूस निकाल कर राजेंद्रनाथ लाहिड़ी चौराहे पर गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। वकीलों के आंदोलन के कारण कचहरी और उपनिबंधक कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित अधिवक्ताओं ने हाथ में तख्ती व बैनर लेकर प्रस्तावित संशोधन के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। सिविल कोर्ट परिसर से होते हुए वकीलों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी चौराहे पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। जाम के दौरान आवागमन बाधित रहा, लेकिन एंबुलेंस व स्कूली वाहनों को आने जाने की छूट दी गई। सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ दूबे, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र ने किया व संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार सिंह व सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने किया। सभा में जगदंबा प्रसाद पांडेय, महराज कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ त्रिपाठी, बिंदेश्वरी दुबे, संगमलाल सिंह, रविचंद्र त्रिपाठी, इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, संतबक्श मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तालाबांदी कर किया प्रदर्शन
करनैलगंज(गोंडा)। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को करनैलगंज तहसील में संपूर्ण तालाबंदी कराने के साथ प्रदर्शन किया। वकीलों ने उप निबंधक कार्यालय में होने वाली रजिस्ट्री को भी बंद करा दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जबतक नए नियम में संशोधन स्थगन नहीं होता है। तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष श्यामधर शुक्ल ने बताया कि अभी आंदोलन शांतिपूर्ण चलाया जा रहा है। आंदोलन में महामंत्री पवन कुमार शुक्ला, अरविंद शुक्ला एडवोकेट, त्रिलोकी नाथ तिवारी, गोपाल जी तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, अमरेश कुमार चतुर्वेदी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, बीके सिंह, हनुमंत लाल दूबे सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed