{"_id":"3e7b7002b5b988553aeb5e7afa36c7ac","slug":"traffic-stalled-neepal-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेेपाल सीमा पर आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेेपाल सीमा पर आवागमन ठप
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में चल रहे हिंसक आंदोलन को देखते हुए जिले से सटी नेपाल सीमा पर दोनों तरफ से किसी भी तरह का आवागमन रोक दिया गया है। एसएसबी अधिकारी लगातार नेपाली अफसरों के संपर्क में बने हुए हैं।
मंगलवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट डीबी सोनार ने बताया कि नेपाल में दिनोंदिन उग्र हो रहे हिंसक आंदोलनों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीमा पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। यह प्रतिबंध अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।
कमांडेंट ने बताया कि सीमा से सटे नेेपाल राष्ट्र के जनपदों के अधिकारियों से लगातार हालात को लेकर बातचीत की जा रही है। स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए सीमा पर एसएसबी जवानों की गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
सीमा पार से किसी भी तरह का आवागमन नहीं होने दिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र से सटे नेपाली इलाकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नेपाल में स्थिति सामान्य होने पर आवागमन बहाल किया जाएगा।
नेपाल में चल रहे हिंसक आंदोलनों को देखते हुए जिले के लोगों को नेपाल निवासी रिश्तेदारों की चिंता सताने लगी है। सीमा पर आवागमन ठप होने से लोग रिश्तेदारों का हालचाल लेने नेपाल भी नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय निवासी शिव कुमार साहू, रामधीरज वर्मा, राधेश्याम, संतोष गुप्ता तथा जुबेर आदि ने बताया कि हम लोगों की रिश्तेदारियां नेपाल में हैं। नेपाल में चल रहे हिंसक आंदोलन को देखते हुए हम लोग अपने रिश्तेदारों के प्रति चिंतित हैं।
जिले की नेपाल सीमा से सटी बाजारों में सीमा पर आवागमन बंद होने से व्यापार पर भी असर पड़ेगा। प्रतिदिन तमाम नेपाली नागरिक क्षेत्र की बाजारों में आकर रोजमर्रा की चीजों की खरीददारी करते हैं। आवागमन बंद होने से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना काफी बढ़ गई है।