फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traffic jam lasted for 20 minutes after the barrier broke

Gonda News: बैरियर टूटने से 20 मिनट तक लगा जाम

Tue, 28 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam lasted for 20 minutes after the barrier broke
टूटा पड़ा बैरियर।
टिकरी। चार पहिया वाहन की टक्कर से मंगलवार देर शाम किशुनदासपुर रेलवे समपार फाटक का बैरियर टूट गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। बैरियर क्षतिग्रस्त होने से करीब 20 मिनट तक फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और यातायात नियंत्रित कर आवागमन बहाल कराया। बाद में फाटक की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई गई। आरपीएफ उपनिरीक्षक राकेश राय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बैरियर क्षतिग्रस्त हुआ है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चालक की पहचान होने पर रेलवे अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed