फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traffic awareness message given on Netaji's birth anniversary

Gonda News: नेताजी की जयंती पर दिया यातायात जागरूकता का संदेश

Thu, 23 Jan 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traffic awareness message given on Netaji's birth anniversary
अंबेडकर चौराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संकल्प 
गोंडा। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। देश की आजादी के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। पूरे जिले में मानव शृंखला बनाकर यातायात जागरूकता का संदेश दिया गया। मानव शृंखला अंबेडकर चौराहे से गुरुनानक चौक, झूलेलाल चौराहा होते हुए जयनारायण चौक तक बनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा की शपथ से हुई। अधिकारियों और प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करने और कराने का संकल्प लिया।अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एएसपी पूर्वी मनोज रावत, आरटीओ देवीपाटन उमाशंकर यादव, प्रवर्तन अधिकारी आरके सरोज, एआरटीओ आरसी भारतीय, डीआईओएस रामचंद्र, यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र, प्रत्यूषराज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

माय भारत गोंडा के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से एम्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाकर चलने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल गुप्ता और गोपाल मित्तल ने नेताजी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. अभय श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। रजनीकांत तिवारी, अनव्या श्रीवास्तव, ममता पांडेय, राहुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनकापुर संवाद के अनुसार मानस मंगल दल सेवा समिति के संस्थापक रामकुमार नारद ने सिद्वेश्वर नाथ शिव मंदिर में लोगों को जागरूक किया। अयोध्या प्रसाद शुक्ल, हरिदत्त मिश्र, सत्यदेव दुबे, अशोक कुमार, तुलसीराम, राजकुमार वर्मा, राम गोपाल दुबे, शीला, देवकी मौजूद रहे।
धानेपुर संवाद के अनुसार बीएचडी इंटर कॉलेज व पद्म स्मृति अक्षय इंटर कॉलेज धानेपुर के छात्र-छात्राओं ने 500 मीटर लंबी मानव शृंखला बनाई। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, स्वामीनाथ गुप्ता, अलीम, मनोज यादव मौजूद रहे। मसकनवा संवाद के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर विष्णुदेव शुक्ल, कविता त्रिपाठी, सना, रूखसार, पलक, रानू, आंचल, नेहा आदि उपस्थित रहीं। मोतीगंज संवाद के अनुसार विद्यानगर किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राधामोहन पांडेय ने सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया।
नवाबगंज संवाद के अनुसार नगर पालिका कन्या इंटर तथा डीएवी इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने करीब 500 मीटर लंबी मानव शृंखला बनाई। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार श्री सर्वांग ऋषि विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण मिश्र ने स्वतंत्रता आंदोलन में नेता जी के योगदान को रेखांकित किया। शिक्षक विनय कुमार यादव, धर्मेंद्र मिश्र, निशांत तिवारी मौजूद रहे।

करनैलगंज संवाद के अनुसार कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों व साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। डॉ. आरडी सिंह, मनमोहन सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, टीएन दुबे, अमित श्रीवास्तव, सत्येंद्र मिश्र, अनुपम मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed