फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tractor overturns in minor, child dies, driver serious

Gonda News: माइनर में पलटा ट्रैक्टर, बालक की मौत, चालक गंभीर

Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns in minor, child dies, driver serious
बालपुर (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहसा गांव में शनिवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर माइनर में पलटने से उस पर बैठे बालक की दबकर मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लोहसा गांव निवासी अभिषेक कुमार मिश्र (20) शनिवार सुबह 10:30 बजे ट्रैक्टर लेकर गांव से कुछ दूर स्थित गेहूं के खेत में मेड़ बनाने जा रहे थे। गांव के बाहर खेल रहा मजदूर रामभवन पासवान का बेटा सचिन पासवान (12) भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, चालक अभिषेक मिश्र व उनके बगल की सीट पर बैठा सचिन ट्रैक्टर के नीचे दब गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। इसके बाद अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी। अभिषेक को मेडिकल कॉलेज से रेफर करने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सचिन परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शीतकालीन छुट्टी के चलते वह घर के बाहर खेल रहा था। उसके दो छोटी बहनें चांदनी (09) और सलोनी (07) हैं। सचिन की मौत से मां बिट्टू देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed