गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय के ललिता सभागार में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 480 छात्राओं ने हाथों में आकर्षक ढंग से मेहंदी रचाई। प्रतियोगिता सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने की।
निर्णायक मंडल में गुंजन शाह व पूजा छावड़ा रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में बीए की छात्रा प्रियांशी को प्रथम स्थान, बीएससी की दृष्टि श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान तथा बीए की तनु सोनी को तृतीय स्थान मिला। उपाध्यक्ष ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. पल्लवी, डॉ. पूजा यादव, डॉ. वंदना भारती, डॉ. प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।