{"_id":"6aa1a6ebb0b8a47c41016034","slug":"tongue-tied-in-english-faces-lit-up-upon-selection-gonda-news-c-100-1-gon1003-165767-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अंग्रेजी में अटकी जुबान, चयन होते ही खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अंग्रेजी में अटकी जुबान, चयन होते ही खिले चेहरे
Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि।
गोंडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में बुधवार को नौकरी की उम्मीद लिए युवाओं की कतार लगी थी। साक्षात्कार में कंपनी प्रतिनिधि ने पहला सवाल किया, अंग्रेजी में अपना परिचय दीजिए। सवाल सुनते ही कई अभ्यर्थियों की जुबान अटक गई। किसी ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में नाम और ट्रेड बताया तो किसी ने साफ कह दिया कि अंग्रेजी में परिचय देने की तैयारी नहीं है।
तकनीकी सवाल शुरू हुए तो कई चेहरे तनाव में नजर आए। मगर कुछ देर बाद चयन सूची सामने आते ही माहौल बदल गया। सूची में अपना नाम देखते ही युवाओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 120 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें 80 का चयन अहमदाबाद (गुजरात) की सुब्रोज लिमिटेड ने किया। कंपनी प्रतिनिधि अजय चौहान ने अभ्यर्थियों से परिचय, ट्रेड, तकनीकी दक्षता और कंपनी के कामकाज से जुड़े सवाल पूछे।
कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि चयनित युवाओं को करीब 21 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसमें करीब 18 हजार रुपये हाथ में और शेष राशि ईपीएफ में जमा होगी। कंपनी की ओर से दो समय भोजन की सुविधा भी दी जाएगी। चयनित युवाओं की 25 सितंबर से जॉइनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थी बाहर निकलकर एक-दूसरे से पूछते रहे कि किससे क्या सवाल पूछा गया और उनका प्रदर्शन कैसा रहा। चयन सूची जारी होने के बाद इंतजार खत्म हुआ और सफल युवाओं के चेहरों पर नौकरी मिलने की खुशी साफ नजर आई। मेले में विजय कुमार, विवेक कुमार, विजय, नीतीश कुमार सिंह, कृपाराम, अशोक तिवारी और संजय गुप्ता मौजूद रहे।