फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tomato prices will be reduced in three days

Gonda News: तीन दिन में कम होंगे टमाटर के दाम

Sun, 06 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tomato prices will be reduced in three days
गोंडा। कीमतों में उछाल पाकर आमजन को आंख दिखा रहा टमाटर जल्द ही औकात में होगा। थोक व्यापारियों के अनुसार दो से तीन दिन के भीतर टमाटर की कीमत कम होगी। जिससे आम आदमी की थाली में फिर से टमाटर की पहुंच होगी। वहीं लौकी, कद्दू, हरी मिर्च सहित अन्य सब्जियों के दाम में भी तेजी से गिरावट आई है। यह अलग बात है कि मंडी से बाहर निकलते ही सब्जियों के भाव आसमान छूने लगते हैं। मंडी और फुटकर दुकानों पर सब्जियों की कीमतों में दोगुने तक का अंतर है।
विज्ञापन




करीब एक महीने से सब्जियों की कीमत में बढ़ोत्तरी से आम आदमी परेशान हो गया। अचानक बढ़ी महंगाई ने ऐसा सितम ढाया कि लोगों की थाली से सब्जियां दूर हो गईं। किसी के यहां सब्जी एक टाइम बनने लगी तो किसी के यहां पानी की मात्रा ज्यादा कर दी गई। फल एवं सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष हामिद अली राईनी व महामंत्री शहजादे राईनी ने बताया कि टमाटर का भाव कम हो रहा है। शनिवार को टमाटर 125 रुपये प्रति किलो रहा। अगले दो-तीन दिन में टमाटर की कीमतें और कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि फुटकर में लोग दोगुने दाम पर सब्जियां बेचते हैं, ये उचित नहीं है। सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed