फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   today will be counting

आज होगी काउंटिंग

Sat, 12 Dec 2015 11:01 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान व सदस्यों के वोटों की काउंटिंग 13 दिसंबर की सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती एक साथ कराई जाएगी। मतपेटियों से 17 हजार 55 उम्मीदवारों की किस्मत खुल जाएगी। दो हजार 37 बूथों पर एक साथ वोटों की काउंटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


101 न्याय पंचायतों के वोटों की काउंटिंग के लिए टेबल तैयार कर दिए गए हैं। प्रथम पाली में 2055 मतगणना कार्मिकों को टेबलवार काउंटिंग के लिए तैनात किया गया है। मतगणना केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ-साथ सशस्त्र सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने शनिवार को बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मतगणना कराने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को होने वाली काउंटिंग के लिए एक घंटे का समय बढ़ा दिया गया है।

किसान राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी, फजल-ए-रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा, कृषि उत्पादन मंडी समिति तुलसीपुर, रामलाल मोहनलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा, कृषि उत्पादन मंडी समिति भगवतीगंज बलरामपुर, चौधरी लालता प्रसाद सिंह बौद्ध महाविद्यालय श्रीदत्तगंज, मोहम्मद युसुफ उस्मानिया इंटर कॉलेज उतरौला, रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा व वीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में सुबह सात बजे से ग्राम प्रधान व सदस्य सीटों के वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम पाली में 2055 मतगणना कार्मिकों को काउंटिंग के लिए लगाया गया है। शाम सात बजे तक प्रथम पाली की काउंटिंग चलेगी। शाम सात बजे से दूसरी पाली शुरू हो जाएगी।


दूसरी पाली में 1010 कार्मिकों को काउंटिंग के लिए लगाया जाएगा। आकस्मिक ड्यूटी के लिए 240 कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है।

सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ-साथ सशस्त्र सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।


कार्मिकों को काउंटिंग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों की निगरानी के लिए दो सुपर जोनल व नौ जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ एक-एक निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। एसपी डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव स्वयं मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कराएंगे।

ऐसे होगी मतगणना
ब्लॉक का नाम-न्याय पंचायत-बूथ-प्रधान प्रत्याशी-सदस्य प्रत्याशी
रेहरा बाजार-10-222-515-1117
बलरामपुर-17-313-1068-1671
गैसड़ी-13-250-842-1556
पचपेड़वा-11-217-779-1532
गैड़ास बुजुर्ग-06-153-291-646
श्रीदत्तगंज-10-183-401-545
उतरौला-08-168-449-799
तुलसीपुर-12-255-900-1626
हरैया सतघरवा-14-276-858-1463
--------------------------------

इनसेट:
कुल ब्लॉक-9
कुल न्याय पंचायत-101
कुल मतगणना बूथ-2037
कुल प्रधान पद के उम्मीदवार-6103
कुल सदस्य पद के उम्मीदवार-10955
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed