फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   today will be counciling for transfer

तबादले के लिए आज से होगी काउंसलिग

Sat, 31 Dec 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 31 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
today will be counciling for transfer
बठिंडा में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे ईजीएस टीचर्स
परिषदीय विद्यालयों में जिले के भीतर तबादला करने की मांग को जिलाधिकारी ने पूरा कर दिया है। डीएम के आदेश पर नए वर्ष के पहले दिन रविवार से तबादले के लिए शिक्षक काउंसलिग कराएंगे। काउंसलिग के पहले दिन पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को बुलाया गया है। शिक्षकों ने डीएम के इस फैसले की सराहना की है। 
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का जिले के भीतर तबादला करने का आदेश दिया था लेकिन जिले में तत्कालीन बीएसए की मनमानी से यह प्रक्रिया आगे नही बढ़ सकी थी। शिक्षक  संगठनों ने चुनाव आचार संहिता के लगने के पूर्व तबादला किए जाने की मांग को लेकर डीएम से मुलाकात की थी और स्थानातंरण प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग की थी। शिक्षकों ने तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश दीक्षित को तबादले के लिए कांउसलिंग कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश के बाद शनिवार को स्थानांतरण की तिथि निर्धारित कर दी गई। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अविनाश दीक्षित ने बताया कि रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई इस काउंसलिग में पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 जनवरी को तहसील करनैलगंज के एकल स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले सभी शिक्षक सुबह 9 बजे से 1 बजे तक काउंसलिग कराएंगे। इसके बाद 2 बजे से तरबगंज तहसील के शिक्षकों की काउंसलिग कराई जायेगी। 3 जनवरी को सुबह 9 बजे से सदर तहसील के शिक्षक व 2 बजे से मनकापुर तहसील के शिक्षक काउंसलिग करा सकेंगे।


प्रभारी बीएसए ने बताया कि निर्धारित समय के बाद आने वाले शिक्षकों के आवेदन पर विचार नही किया जायेगा। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह को हटाए जाने के चार दिनों बाद नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed