फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today, the effigy of Ravana will be burnt in 25 places

Today, the effigy of Ravana will be burnt in 25 places

Mon, 07 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Today, the effigy of Ravana will be burnt in 25 places
गोंडा के धानेपुर में तैयार हो रहा दशानन का पुतला। - फोटो : GONDA
गोंडा (करनैलगंज )। अन्याय पर न्याय, बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व मंगलवार को जिले के तमाम स्थानों पर दशानन का दंभ चूर-चूर होगा। रामलीला मंचनों मेें रावण वध के बाद रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। जिले भर में 25 स्थानों पर राम द्वारा रावण का वध किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। दशहरा के साथ ही देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसके लिए प्रशासन ने दो दिन विसर्जन का कार्यक्रम रखा है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन एकादशी के दिन यानि बुधवार को किया जाएगा जबकि जिले के तीन तहसील क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

करनैलगंज की प्रसिद्ध श्री रामलीला में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ भगवान श्रीराम के विमान को रामलीला मैदान में दौड़कर युद्ध करते हुए रोचक दृश्य रहा है। इसके साथ ही भगवान श्री राम और रावण के युद्ध व अग्निबाण की वर्षा का रोचक मंजर नजर आया। दशहरे की लीला में करीब 40 हजार से भी अधिक दर्शक श्रीराम लीला के सजीव मंचन को देखने के लिए आते हैं। मंगलवार को रावण वध दशहरा में करीब 40 फीट ऊंचे रावण व भगवान राम का पुष्पक विमान से मैदान में युद्ध के बाद रावण के युद्ध की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

दशहरे की लीला के समाप्ति के बाद विभीषण राज्याभिषेक लीला नगर में आयोजित होगा। उसके बाद गाड़ी बाजार में भरत मिलाप, मूर्ति स्वागत, लाग प्रदर्शन, श्रीराम राज्याभिषेक, सीता बनवास, लव कुश वीरता की लीला के साथ राम लीला का समापन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने दी। सुरक्षा में सीओ जितेंद्र कुमार दूबे, कोतवाल राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी केके सिंह ने बताया कि दशहरे में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बुराई पर अच्छाई की बताई जीत
डीएम डा नितिन बंसल व एसपी आरके नय्यर ने लोगों को शंातिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की और इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत बताया है। डीएम ने कहा कि रावण अभिमान का प्रतीक है और राम मर्यादा के प्रतीक हैं। इसी मर्यादा को लोग बनाए रखें और अपने अंदर के रावण यानि अभिमान को नष्ट कर आगे प्रगति पथ पर अग्रसर हों।
शहर में रामलीला की धूम, खरगूपुर में इस बार रहा सूना
शहर के मालवीयनगर व पंतनगर में रामलीला की धूम है। मंगलवार को रावण दहन होगा, इसके साथ ही उत्सव मनेगा। वहीं 72 सालों से खरगूपुर में होने वाली रामलीला नहीं हुआ। कस्बा सूना रहा और लोग मन मसोस कर रह गए। बताया जा रहा है कि यहां पर अव्यवस्था के कारण रामलीला नही हो पाई है। इसके अलावा इंटियाथोक व तरबगंज में रामलीला की धूम रही। इंटियाथोक के विनौहनी गांव में चल रही श्री रामलीला में दूरदराज गांवों के लोग जुट रहे हैं। लगातार 47 वर्षों से हो रही राम लीला में स्थानीय कलाकार विभिन्न पात्रों का मंचन कर रहे हैं। राम के पात्र को अनिल मिश्र, लक्ष्मण के पात्र को राज प्रकाश मिश्र, हनुमान के पात्र को विद्याराम यादव, रावण के पात्र की दशरथ लाल, मेघनाथ के पात्र की फूलचंद चौरसिया भूमिका निभा रहे हैं।

इस दौरान राम सुख मास्टर, राधेश्याम प्रजापति, कल्पनाथ वर्मा, ननके मिश्र, राज किशोर चौरसिया, दशरथ लाल आपरेटर, राजेश पांडे, चंद्र भान वर्मा, विद्याराम यादव, पराग राज मिश्र व हियुवा के जितेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहे। मुजेहना में रामलीला मैदान में 100 सालों से रामलीला का आयोजन होता है। धानेपुर के 72 वर्षीय मोहम्मद खलील कहते हैं कि वह 50 सालों से सामग्री की सप्लाई रहे हैं। 40 फीट ऊंची रावण का पुतला होता है। इटियाथोक के ग्राम विरमापुर में करीब 20 वर्ष से रामलीला का आयोजन हो रहा है। यहां पर वर्ष 1999 से लगातार रामलीला आयोजित की जा रही है। आयोजक राजकुमार तिवारी ने बताया कि करीब 25 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर लिया गया है। इसी तरह गनवरिया में वर्ष 1994 से रामलीला आयोजित होती है। मनोज कुमार सेन कहते हैं दुर्गा माता मंदिर के पास 30 फुट ऊंची रावण के पुतले का दहन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed