{"_id":"9fcf59269222524a6373f4e3e0bb3994","slug":"today-gracefully-flutter-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शान से लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शान से लहराएगा तिरंगा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को गांव की गलियों से लेकर जिला मुख्यालय तक राष्ट्रधुन बजेगी। शासकीय व अर्धशासकीय भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बच्चे गांवों में प्रभातफेरी निकाल कर झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का नारा लगाएंगे। सुबह से देर शाम तक गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। देश की एकता व अखंडता को अक्षुण रखने के लिए संकल्प लिया जागा।
गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ में रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं, मंगलवार को गणतंत्र दिवस को लेकर जिले के तमाम विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।
गणतंत्र दिवस परेड का मान प्रणाम कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह लेंगे। पिछले एक सप्ताह से चल रही चेकिं ग को गणतंत्र की पूर्व संध्या पर बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सभी पुलिसकर्मियों को शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार व मंगलवार को दिन भर व रात में पुलिस जवानों ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की चेकिंग कराई गई।
गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के प्रमुख चौराहों समेत वाहनों, होटलों, ढाबों व संदिग्धों की चेकिंग कराई गई है। चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
सभी पुलिसकर्मियों को शहर के प्रमुख स्थानों समेत भीड़-भाड़ वाले स्थानों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
ये होंगी परेड की टोलियां
टोली शाखा कमांडर
प्रथम टोली पुलिस कार्यालय विजय प्रताप सिंह
द्वितीय टोली सशस्त्र पुलिस मनोज कुमार सिंह
तृतीय टोली एसपीओ कार्यालय युगुलकिशोर चंद
चतुर्थ टोली 30वीं वाहिनी पीएसी अजीत सिंह
पांचवी टोली नागरिक पुलिस उदयराज निषाद
छठवीं टोली इमरजेंसी ड्यूटी अशोक कुमार
सातवंी टोली महिला पुलिस नीलम उपाध्याय