{"_id":"82c96bbeae6a22af8782b2475730bccd","slug":"to-change-atm-card-1-18-lack-rupees-removed-from-the-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 1.18 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 1.18 लाख रुपये
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक इटियाथोक के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए एक व्यक्ति का एटीएम मदद का झांसा देकर जालसाज ने बदल लिया। इसके बाद जालसाज ने कई किस्तों में उसके अकाउंट से करीब 1.18 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी खाताधारक को तब हुई, जब उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया। इस मामले में पीड़ित ने इटियाथोक थाने में तहरीर दी है। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर कला गांव के रहने वाले मो. सुल्तान ने बताया कि वह गुजरात के वापी में रहकर व्यवसाय करता है।
सुल्तान के मुताबिक वापी में उसका एसबीआई में अकाउंट है। सुल्तान ने बताया कि हाल में ही वह अपने घर आया। यहां 11 फरवरी को वह इटियाथोक की एसबीआई शाखा के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां बूथ में मौजूद एक युवक ने रुपये निकालने में मदद का झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
सुल्तान ने बताया कि बदले हुए कार्ड को उसने एटीएम मशीन में लगाया तो रुपये नहीं निकले। सुल्तान ने बताया कि उसने मशीन में तकनीकी खराबी के कारण रुपये न निकलने की बात सोचकर वह घर लौट आया।
विज्ञापन
इसी बीच जालसाज युवक ने उसके अकाउंट से कई किस्तों में करीब एक लाख 18 हजार रुपये निकाल लिए। उसके मोबाइल पर जब मैसेज आया, तब उसे रुपये निकलने की जानकारी हुई। इस मामले में मो. सुल्तान ने थाना इटियाथोक में जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाल इटियाथोक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। एक संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।