फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thyroid and epilepsy medicines are out of stock in medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में थायरॉइड व मिर्गी की दवा खत्म

Thu, 06 Mar 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thyroid and epilepsy medicines are out of stock in medical college
गोंडा। संसाधनों के अभाव से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में दवाओं का संकट बरकरार है। इसके चलते दवा स्टॉक में थायरॉइड व मिर्गी या झटके आने के समय दी जाने वाली दवा भी खत्म हो जाने से मरीजों को बाजार से महंगी दवा खरीदने की परेशानी उठाना पड़ रही है। इससे पहले खांसी का सीरप भी स्टॉक से खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

कटहाघाट निवासी पूजा ने फिजीशियन की ओपीडी में बाहर से खरीदी गई थायरॉइड की दवा दिखाते हुए बताया कि डॉक्टर साहब आप ने जो दवा लिखी थी वह अस्पताल में नहीं मिली। इस लिए बाहर से खरीदना पड़ी। तरबगंज निवासी कल्पना सिंह को भी थायराॅइड की समस्या थी, डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा बाहर से खरीदनी पड़ी। इसी प्रकार मिर्गी का दौरा पड़ने या झटके आने की समस्या को लेकर दी जाने वाली फिनेटाइन नाम की दवा भी मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रही है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि कई बार पत्र लिखने के बाद भी थायरॉक्सिन व फिनेटाइन की आपूर्ति मेडिकल सप्लाईज कार्पोरेशन की ओर से नहीं हो रही है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से यह दवा लोकल पर्चेज के तहत मंगाना पड़ती है। इसके लिए प्राचार्य को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed