फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thursday was the coldest day of this year

Gonda News: इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार

Thu, 09 Jan 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day of this year
गोंडा। तेज पछुआ हवा चलने के कारण बृहस्पतिवार इस साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में निकली धूप पछुआ हवा चलने के कारण बेअसर रही। गलन भरी सर्दी से लोग परेशान दिखे। जिले का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में हृदयाघात के दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। 11 बजे धूप निकल आई, लेकिन हवा चलने के कारण धूप बेअसर साबित हुई। लोग दिनभर सर्दी से ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भर्ती हृदयरोगी शहर के महाराजगंज निवासी महबूब अली (50) व तरबगंज के उदवतनगर निवासी राम लगन (70) की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में सांस फूलने की समस्या से परेशान तीन मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घंटों देरी से पहुंचीं कई ट्रेनें

कोहरे व ठंड के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सात से आठ घंटे विलंब से चल रही हैं। कुशीनगर सुपरफास्ट ट्रेन दो घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह सात बजे के बजाय आठ घंटे विलंब से दोपहर तीन बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 05:25 बजे के बजाय सात घंटे विलंब से दोपहर 12:30 बजे गोंडा पहुंची। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस व गरीब रथ तीन-तीन घंटे, सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस व बाघ एक्सप्रेस एक-एक घंटा देरी से पहुंची। वाराणसी इंटरसिटी, आनंद विहार, हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।





हीटर व ब्लोअर की बिक्री बढ़ी



सर्दी बढ़ते ही लोग अलाव के साथ ही रूम हीटर और ब्लोअर को उपयोग में लाने लगे हैं। दुकानों पर 1000 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक के रूम हीटर उपलब्ध हैं। इनमें ब्लोअर 1000 रुपये, सन हीटर 900 रुपये, हैलोजन थ्री रॉड हीटर 1400 रुपये तक में मिल रहा है।









मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता



किसान राम सरन, विमल कुमार व ध्रुव नारायण का कहना है कि लगातार पड़ रहे कोहरे व पाले का असर फसलों पर पड़ रहा है। सरसोंं, आलू व गोभी के लिए यह मौसम सही नहीं है। गेहूं व अन्य फसलों के लिए ये मौसम फायदेमंद है।








मौसम में खानपान का रखें ध्यान

मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव से खानपान की जरूरत भी बदलनी चाहिए। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, आयरन, सोडियम व पोटेशियम अहम है। सर्दियों में अगर खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए तो शरीर स्वस्थ रहता है और सर्दी कम लगती है। कुल मिलाकर संतुलित भोजन लेकर इम्युनिटी के साथ शरीर के तापमान को बढ़ाया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, फॉलिक एसिड, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। विटामिन सी से भरपूर सिट्रस (खट्टे) फलों का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और सर्दी-जुकाम से लड़ने की ताकत देता है। हरी सब्जियों व फलों के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed