फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three youth died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Thu, 07 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three youth died in road accidents
कटरा बाजार/बेलसर/करनैलगंज (गोंडा)। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। थाना तरबगंज क्षेत्र के उमरी बेगमगंज मार्ग ढेकिया नाला पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई।
विज्ञापन

जबकि करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के मसौलिया गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से डीसीएम सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बेलसर रज्जन बाबा के अुनसार, उमरी बेगमगंज के जफरापुर बरई पुरवा निवासी शिव बहादुर का बेटा विनोद (38) अपने दोस्त डिक्सिर निवासी रामधन जायसवाल के बेटे अशोक (32) के साथ बुधवार सुबह बाइक से किसी काम से मुख्यालय गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे दोनों लौट रहे थे। बेलसर-उमरी बेगमगंज मार्ग पर ढेकिया पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी बेलसर भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
अशोक की मां सोना ने थाना तरबगंज में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं, करनैलगंज में ग्राम मसौलिया स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात करीब दस बजे डीसीएम की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक बबलू (40) निवासी ग्राम कादीपुर और डीसीएम में सवार कमलू पांडेय (30) ग्राम कटहवा बनगांव थाना कटरा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया, जहां कमलू पांडेय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बबलू को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


दो घंटे तक गोंडा-लखनऊ मार्ग रहा जाम
करनैलगंज के मसौलिया गांव के पेट्रोलपंप के पास हुए हादसे के बाद गोंडा-लखनऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।



किराना कारोबारी था अशोक, विनोद करता था किसानी
उमरी बेगमगंज के डिक्सिर गांव निवासी अशोक जायसवाल डिक्सिर में ही किराना की दुकान चलाता था, जबकि जफरापुर बरई पुरवा निवासी विनोद खेती-किसानी करता था। विनोद अशोक की दुकान पर खरीदारी करने आया करता था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed