फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three tender workers from Balrampur and Bahraich retired

Gonda News: बलरामपुर व बहराइच के तीन निविदाकर्मी सेवामुक्त

Wed, 28 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three tender workers from Balrampur and Bahraich retired
गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बुधवार को अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप में तीन निविदा कर्मियों को सेवामुक्त कर दिया। बकाया बिल समाप्त करने के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली करने वाले एक निजी लाइनमैन के खिलाफ कटरा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि अधीक्षण अभियंता की ओर से कराई जांच में पता चला था कि बलरामपुर जिले हर्रैया सतघरवा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात निविदा कर्मी रामरंग उर्फ मिश्रीलाल और विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात उमंग श्रीवास्तव ने बिजली बिल राहत योजना में एक भी पंजीकरण नहीं कराया। इतना ही नहीं, अवैध कनेक्शन संचालन में भी उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। वहीं बहराइच के विशेश्वरगंज में तैनात निविदाकर्मी रंजीत कुमार यादव पर फर्जी रसीद देकर धन उगाही करने का आरोप है। मुख्य अभियंता ने बताया कि जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद तीनों को सेवामुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


संदेह के दायरे में दो और निविदाकर्मी

गोंडा के करनैलगंज ग्रामीण क्षेत्र के कोडरी में सौभाग्य योजना में मीटर लगवाने व बकाया बिल को समाप्त करने के नाम पर उपभोक्ताओं से प्रति व्यक्ति 5200 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। अधिशासी अभियंता स्तर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में निजी लाइनमैन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस प्रकरण में दो निविदाकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed