{"_id":"682631479fa097b652034016","slug":"three-submersible-pumps-will-be-installed-in-naveen-mandi-for-rs-12-lakh-gonda-news-c-100-1-gon1001-137717-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 12 लाख से नवीन मंडी में लगेंगे तीन सबमर्सिबल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 12 लाख से नवीन मंडी में लगेंगे तीन सबमर्सिबल पंप
Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उतरौला रोड स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में आने वाले किसानों, आढ़तियों व ग्राहकों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंडी परिसर में तीन स्थानों पर सबमर्सिबल पंप पोस्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 12 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।
फल एवं सब्जी मंडी में प्रतिदिन 2000 से अधिक लोगों का आना-जाना रहता है। 500 से अधिक आढ़ती व व्यापारी यहां से अपनी जीविका चलाते हैं, लेकिन उनके लिए पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में टंकी के पानी की व्यवस्था है, लेकिन धूप में टंकी का पानी गुनगुना रहता है। अब मंडी समिति की ओर से तीन सबमर्सिबल पंप पोस्ट का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहला सबमर्सिबल पंप पोस्ट सब्जी मंडी में, दूसरा फल मंडी में तथा तीसरा पंप मंडी प्लेटफार्म के बगल में लगाया जाएगा।
मंडी समिति के उप निदेशक तेज सिंह ने बताया कि सबमर्सिबल पंप पोस्ट के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जल्द की पंप के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। (संवाद)