{"_id":"68cc4d37b94c322a760fec72","slug":"three-sanitation-workers-suspended-for-not-performing-blo-duty-gonda-news-c-100-1-slko1028-144112-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीएलओ ड्यूटी न करने पर तीन सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीएलओ ड्यूटी न करने पर तीन सफाईकर्मी निलंबित
Thu, 18 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी लगाने के बावजूद काम न करने पर डीपीआरओ लालजी दूबे ने तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन्हें संबंधित ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय से संबद्ध करके जांच की जा रही है।
डीपीआरओ ने बताया कि बभनजोत ब्लॉक के बकुई बुजुर्ग में तैनात सफाईकर्मी रिंकी देवी की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। 15 सितंबर को मनकापुर के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि रिंकी देवी की ड्यूटी ग्राम पंचायत अगया बुजुर्ग में लगाई गई थी। डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में पता चला कि रिंकी देवी ने अभी तक ई बीएलओ एप लॉगिन नहीं किया है। न ही निर्वाचन किट प्राप्त की है। इसी तरह छपिया ब्लॉक के बनघुसरा में तैनात सफाईकर्मी रामावती देवी ने ई बीएलओ एप पर काम नहीं शुरू किया। उन्होंने भी किट नहीं प्राप्त की। इसके पहले बभनजोत ब्लॉक के ग्राम पिपरा बाराखां में तैनात सफाईकर्मी तरुण वर्मा ने बीएलओ ड्यूटी नहीं की थी। पूरे मामले की जांच अपर जिला पंचायतीराज अधिकारी को सौंपी गई है। संबंधित कर्मियों को 15 दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)