{"_id":"66e47a6447f6a403e00303cb","slug":"three-more-women-in-madhaijot-fall-ill-with-diarrhea-gonda-news-c-100-1-gon1001-123618-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मधईजोत में तीन और महिलाएं डायरिया से बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मधईजोत में तीन और महिलाएं डायरिया से बीमार
Fri, 13 Sep 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों की मौत के बाद परिवार के आठ अन्य सदस्य भी हुए थे भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
इटियाथोक/मुजेहना (गोंडा)। इटियाथोक सीएचसी क्षेत्र के विशुनपुर संगम मधईजोत में फैला डायरिया का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के निवासी चंद्रशेखर तिवारी का परिवार अभी भी बीमारी की चपेट से बाहर नहीं निकल पा रहा है। तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद परिवार के आठ अन्य सदस्य बीमार होकर भर्ती हुए थे। शुक्रवार को परिवार की तीन और महिलाएं उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर सीएचसी पर भर्ती हो गई।
मधईजोत निवासी चंद्रशेखर की बहू पम्मी (25), पत्नी निर्मला (70) व दूसरी बहू पूजा (30) को भी उल्टी दस्त व पेट दर्द की समस्या हुई। जिसे इटियाथोक सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। बता दें कि पिछले सप्ताह इसी परिवार को तीन बच्चों की मौत तीन दिनों में हो गई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि तीन महिलाओं को भर्ती किया गया है, जिनके हालत में सुधार है।
स्वास्थ्य टीम ने पानी का लिया सैंपल
डायरिया ग्रसित गांव में मधईजोत में पहुंचकर स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर पानी का सैंपल लिये, साथ ही क्लोरीन की टेबलेट बांटी। बीपीएम एसपी द्विवेदी व मलेरिया निरीक्षक डॉ. पुष्पेंद्र मिश्र की अगुवाई में गांव के प्रत्येक घर से पानी का नमूना लिया गया। गांव के लोगों के सेहत की जानकारी ली गई। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों के मल की जांच भी कराई जाएगी। पानी का सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा।