फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three lekhpals got censure entry for negligence

Gonda News: लापरवाही पर तीन लेखपालों को परिनिंदा प्रविष्टि

Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three lekhpals got censure entry for negligence
गोंडा। डीएम नेहा शर्मा ने अविवादित वरासत से संबंधित आवेदन पत्रों को बेवजह लंबित रखने का मामला पकड़ा है। लेखपाल जयप्रकाश वर्मा (क्षेत्र-सिंहवापुर, तहसील-सदर), केशव चरन लाल (क्षेत्र-सीर बनकट) व राजकुमार पांडेय (क्षेत्र-पकवान गांव, तहसील-तरबगंज) ने पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार निर्धारित समयावधि 29 अप्रैल के बाद भी आवेदन पत्र लंबित रखे। इस पर डीएम ने तीनों लेखपालों के विरुद्ध मध्यावधि विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि (परिनिंदा) की कार्रवाई की है। डीएम ने कहा, अविवादित वरासत के आवेदनपत्रों का निर्धारित समय में निस्तारण प्राथमिकता है। शासन स्तर पर इसका पर्यवेक्षण करने के साथ ही नियमित समीक्षा की जाती है। तहसील स्तर पर भी समीक्षा की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed