{"_id":"6472483b38dd46e13e0edec6","slug":"three-lakh-jewelry-and-50-thousand-cash-stolen-in-gonda-gonda-news-c-13-1-258288-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन लाख के गहने व 50 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन लाख के गहने व 50 हजार नकदी चोरी
Sat, 27 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 27 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीमेंट व्यापारी के घर में शुक्रवार देर रात चौखट समेत दरवाजा उखाड़कर घुसे चोर 50 हजार रुपये नकदी व तीन लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए। मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
कस्बा परसपुर से सटे राजाटोला खंभा गांव निवासी देव प्रकाश सिंह की भौरीगंज मार्ग पर सीमेंट व मौरंग की दुकान है। देव प्रकाश के मुताबिक शुक्रवार रात वह दुकान पर सोने चले गए थे। अधिक होने के कारण परिवार के अन्य लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। घर की खिड़की खुली थी। देर रात एक खिड़की में हाथ डालकर चोरों ने अंदर लगे ताले को तोड़ डाला और दूसरे दरवाजे को चौखट सहित उखाड़कर घर में घुस गए। चोर कमरे में अटैची व संदूक का ताला तोड़ने के साथ ही डबल बेड को खोलकर उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने व बर्तन आदि सामान चुराकर भाग गए। देव प्रकाश ने चोरी गए गहनों की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।