{"_id":"6719368d866a1512070ba3a0","slug":"three-killed-two-injured-including-a-sanitation-worker-in-road-accidents-gonda-news-c-100-1-gon1002-126040-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत तीन की मौत, दो घायल
Wed, 23 Oct 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में कटरा बाजार के अमोडवा गांव के पास इसी डंपर से हुआ हादसा। - संवाद
कटराबाजार, करनैलगंज व गोंडा-बेलसर मार्ग पर हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कटराबाजार में डंपर की चपेट में आई महिला काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर कोंचा कासिमपुर में बाइक सवार सफाईकर्मी को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। गोंडा-बेलसर मार्ग स्थित पहड़वा चौराहा के पास भागवत कथा सुनने जा रहे होमगार्ड के भाई की कार की टक्कर से मौत हो गई।
बेकाबू डंपर ने मारी टक्कर, 700 मीटर तक घिसटकर महिला की मौत
कटराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चूंटीपुर मोड़ अमोढ़वा गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा बाजार (गोंडा)। थाना क्षेत्र कटरा बाजार के अमोडवा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से करनैलगंज के कचनापुर गोड़ियनपुरवा निवासी मंगला देवी (60) की मौत हो गई। बेकाबू डंपर से वह करीब 700 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। वहीं बाइक चालक सूरज (22) व चंदा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के अमोडवा के पास बाइक सवार तीन लोग माधवपुर चूटीपुर गांव के पास रिश्तेदारी में अंत्येष्टि में शामिल जा रहे थे। तभी खान चौराहे की ओर से आ रही डंपर ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं व एक पुरुष को रौंद दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि डंपर करीब 700 मीटर तक महिला को घसीट ले गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
ड्यूटी से लौट रहा था सफाईकर्मी, डंपर की टक्कर से मौत
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर कोंचा कासिमपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। वह करनैलगंज के अहिरौरा में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी पुरवा जानकी नगर निवासी रामकुमार वाल्मीकि (38) मंगलवार की देर रात करनैलगंज से गोंडा बाइक से घर जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय कोंचा कासिमपुर के निकट मिट्टी लदे डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ ले जाया गया। जहां कोई नहीं मिला। फिर उसे करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉ. अनुज कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी वर्षा, बेटी वर्तिका व दो बेटे विशन, रुद्र इस घटना से सदमे में हैं। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
करनैलगंज ब्लॉक परिसर में सफाई कर्मचारी की मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एडीओ आईएसबी दिनेश चंद्रा, एडीओ पंचायत राजेश कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र पांडेय, रमेश मिश्र, श्याम किशोर पांडेय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, रवि कुमार गोस्वामी, शिवमोहन अवस्थी, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।
कार की टक्कर से होमगार्ड के भाई की मौत
गोंडा। गोंडा-बेलसर मार्ग पर देहात कोतवाली के पहड़वा चौराहा के पास मंगलवार की देर रात कार की टक्कर से होमगार्ड के भाई की मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के लौवाटेपरा गांव निवासी श्याममनोहर पांडेय (50) अपने भतीजे राज के साथ पैदल ही भागवत कथा सुने पहड़वा गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई होमगार्ड हरि मनोहर पांडेय ने बताया कि उनका भाई दुर्गा नगर बाजार में पंक्चर बनाने की दुकान करता था। बगल के ही गांव पहड़वा में भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था। दुकान बंद करने के बाद भागवत कथा सुनने जाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।