{"_id":"60b3ae478ebc3e29b260a872","slug":"three-including-pregnant-beaten-in-old-enmity-gonda-news-lko5802385168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में गर्भवती महिला समेत तीन को पीटा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में गर्भवती महिला समेत तीन को पीटा, हालत नाजुक
विज्ञापन
गोंडा। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार व्यक्तियों ने एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल हुए दो लोगों को जिला अस्पताल व गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
जहां हालत स्थिर बताई जा रही हैं। मामले में थाना उमरी बेगमगंज में चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के डिक्सिर गांव के मजरे खेमपुरवा के रहने वाले सचेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश है। शनिवार की रात उसके गांव के ही राहुल सिंह, विकास सिंह, अशोक सिंह व सुशील सिंह ने उसके घर शादी में आई उसकी भतीजी राधा से अभद्रता कर मारपीट की।
शोर सुनकर जब वह अपनी मां निकराजी के साथ बचाने दौड़ा तो सभी ने अभद्रता करते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दी। सभी को चोटें आई हैं। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए सचेंद्र कुमार के भाई ने अरविंद कुमार ने बताया कि राधा पांच माह की गर्भवती है, जिसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है, जबकि सचेंद्र और निकराजी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज करूणाकर पांडेय ने बताया कि मामले में राहुल सिंह, विकास सिंह, अशोक सिंह व सुशील सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद