{"_id":"68f52466d6950cea950fa6fd","slug":"three-doctors-will-be-stationed-in-the-emergency-room-at-all-times-gonda-news-c-100-1-slko1026-145814-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इमरजेंसी में हर वक्त तैनात रहेंगे तीन डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इमरजेंसी में हर वक्त तैनात रहेंगे तीन डॉक्टर
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं चाक-चौबंद की गई हैं। इमरजेंसी में हर वक्त तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मरीजों को चिकित्सकीय सहायता दी जा सके।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में पर्याप्त स्टाफ लगाए गए हैं। नेत्र, चर्म रोग के विशेषज्ञ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इमरजेंसी व बर्न वार्ड की सुविधाओं को और बेहतर बनाया गया है। बर्न वार्ड में आवश्यक संसाधनों का प्रबंध किया गया है। हर बिंदु की माॅनिटरिंग की जा रही है। भ्रमण करके व्यवस्था का जायजा लिया गया है।
सीएचसी पर 24 घंटे मिलेंगी सुविधाएं
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि दीपावली पर जिले की सभी 16 सीएचसी पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यहां पर चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को लगाया गया है। एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश पहले से ही निरस्त किए जा चुके हैं।