फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three cm from the danger mark. Saryu reached top

Gonda News: खतरे के निशान से तीन सेमी. ऊपर पहुंची सरयू

Tue, 09 Jul 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three cm from the danger mark. Saryu reached top

विज्ञापन



गोंडा। सरयू में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से 12 घंटे के भीतर नदी सवा मीटर ऊपर पहुंचकर खतरे के निशान को पार कर गई है। जलस्तर अब खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।
करनैलगंज तहसील के चंदापुर किटौली, बांसगांव, माझा रायपुर के आसपास नदी की धारा बांध की तरफ रुख करती जा रही है। हालांकि जिले के नकहरा, काशीपुर, बहुवन मदार माझा आदि गांव से नदी अभी दूर है। वहीं, माझा रायपुर की तरफ बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। लगातार हो रही बारिश और गिरिजा, शारदा व सरयू बैराज से छोड़े जा रहे पानी का असर अब सीधे सरयू नदी में दिखाई दे रहा है। सोमवार को 4,30,903 क्यूसेक पानी विभिन्न बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया। जो मंगलवार शाम से एल्गिन ब्रिज पर पहुंचना शुरू होगा। इससे जलस्तर और तेजी से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब सवा मीटर नीचे था और रातों-रात जलस्तर तेजी से बढ़ा। अब जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.106 पर पहुंच गया। जो खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अमरेश सिंह व अवर अभियंता रवि वर्मा बांध की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जलस्तर बढ़ रहा है मगर बांध सुरक्षित है। जहां बरसात की वजह से गड्ढे हुए थे उन गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। वहीं, चंदापुर किटौली के आसपास तेजी से नदी का पानी बढ़ रहा है। नदी में एक मवेशी पानी से घिर गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद लोग बाहर निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज के गांवों में भी तेजी से पहुंच रहा नदी का पानी
विश्नोहरपुर (गोंडा)। तरबगंज तहसील क्षेत्र में ऐली परसौली के आगे कोई तटबंध नहीं है। इससे नदी का पानी गांवों की ओर जाने से रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। नदी में लगातार पानी बढ़ने से कई गांवों के चारों ओर पानी पहुंच गया है। इससे दत्तनगर, बनगांव, ब्यौंदा माझा, तुलसीपुर माझा आदि गांवों के आसपास के रास्तों पर पानी पहुंच गया है। जैतपुर माझा के किनारे तक नदी का पानी पहुंच गया है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि राजस्व अधिकारियों को सतर्क किया गया है। नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। राहत और बचाव के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed