{"_id":"6734f510f1f5e770a70ea224","slug":"threat-to-kill-brick-businessman-in-the-name-of-bishnoi-gang-gonda-news-c-100-1-gon1003-127166-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिश्नोई गैंग के नाम पर ईंट कारोबारी को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिश्नोई गैंग के नाम पर ईंट कारोबारी को जान से मारने की धमकी
Thu, 14 Nov 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव के सीमेंट और ईंट कारोबारी अमरदेव सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी उनको वाट्सऐप कॉल के जरिये दी गई है। ऐसे में पीड़ित ने जिलाधिकारी और प्रभारी निरीक्षक से शिकायत सौंपी है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।
इस्माइलपुर गांव निवासी अमरदेव सिंह ने डीएम नेहा शर्मा व नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक को बताया कि सोमवार की शाम को करीब चार बजे मोबाइल फोन पर अज्ञात के नंबर से वाट्सऐप कॉल आई। आरोपी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं। चाहे जितनी पुलिस बुला लो, तुम्हें आज गोली मार दूंगा। इसके एक घंटे तक 20 से 25 बार फोन करके धमकी दी गई। लगातार धमकी मिलने से वह काफी परेशान हो गए। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायन सिंह ने बताया कि फोन पर धमकी मिलने के मामले में शिकायत मिली है। नंबर के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।