{"_id":"629f890833544d21ff592a0b","slug":"threat-to-blow-up-rss-office-security-beefed-up-gonda-news-lko6341640118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यालय उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस कार्यालय उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन
गोंडा। आरएसएस के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की व्हाट्सएप पर धमकी दी गई है। इन छह कार्यालयों में गोंडा के नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ले का कार्यालय भी शामिल है। क्षेत्रीय लोगों में इस धमकी को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है धमकी देने वाला नवाबगंज से जुड़ा जरूर होगा। तभी उसे इस कार्यालय के बारे में जानकारी है। जिले की एसओजी ने संघ कार्यालय का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। हालांकि धमकी देने वाले की कर्नाटक में गिरफ्तारी की सूचना मिली है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
लखनऊ निवासी आरएसएस कार्यकर्ता नीलकंठ मणि के व्हाट्सएप पर बीते रविवार को धमकी भरे मेसेज आए थे। जिसमें उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार संघ कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद लखनऊ के मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। धमकी देने वाले नंबर की लोकेशन कर्नाटक में मिलने के बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, गोंडा के नवाबगंज की पुलिस ने कस्बे के पड़ाव मोहल्ला स्थित संघ कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने का दावा किया है, लेकिन संघ कार्यालय में मौजूद विद्यार्थी विस्तारक प्रियांशु ने बताया कि कार्यालय पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। जबकि थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संघ कार्यालय की सुरक्षा के इंतजाम भी किए गये हैं।