{"_id":"a99bc07693a1ca1046c5781fc4baf869","slug":"those-booths-organically-send-lockup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर बवाल करने वालों को भेजें हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर बवाल करने वालों को भेजें हवालात
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में मंगलवार को पांच ब्लॉकों में होने वाले मतदान में बूथों पर बवाल करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ेगी। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की भी निगरानी होगी।
इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक बूथ पर लगे पुलिस कर्मियों को एक प्रोफार्मा जारी किया है, जिसमें बूथ भ्रमण पर पहुंचने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एंट्री करनी होगी। ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी बूथ पर नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
रविवार को पुलिस लाइंस में जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान के लिए रवाना करने से पहले यह हिदायत दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारी समेत प्रत्येक थाना मोबाइल, कलस्टर मोबाइल में लगे सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी प्रत्येक बूथ पर भ्रमण करेंगे।
उन्होंने कहा कि बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी को एक प्रोफार्मा दिया गया है, जिसमें बूथ भ्रमण पर पहुंचने वाली मोबाइल टीम को एंट्री करनी होगी।
अगर बूथ पर कोई भी बवाल करता मिले तो उसकी पिटाई करके उसे हवालात में डाल दें। किसकी भी दशा में बूथों पर बवाल नहीं होना चाहिए।
इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और बवाल होने पर अपने उच्चाधिकारी को त्वरित सूचित करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भ्रमण पर निकली पुलिस टीम बूथों पर पहुंची या नहीं यह प्रोफार्मा में एंट्री की जांच से पता चलेगा।
अगर किसी टीम ने इसका उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि वह किसी भी दशा में किसी प्रत्याशी के प्रलोभन में नहीं आएंगे और निष्पक्ष चुनाव कराएंगे।
इस मौके पर एडीएम त्रिलोकी सिंह, एएसपी रवींद्र कुमार सिंह, सीओ सदर अखंड प्रताप, सीओ मनकापुर अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द, सीओ तरबगंज विजय आनंद समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।