फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thirty thousand will get security cover from Mission Indradhanush

मिशन इंद्रधनुष से तीस हजार को मिलेगा सुरक्षा कवच

Mon, 07 Mar 2022 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Thirty thousand will get security cover from Mission Indradhanush
गोंडा। कोरोना संक्रमण काल में नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती व दो साल तक के बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ किया गया। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने महराजगंज मोहल्ला स्थित पुराने मलेरिया कार्यालय पर बच्चों को ड्रॉप पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष का आगाज किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन चरणों में चलने वाले मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण के 2658 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें नियमित टीकाकरण से वंचित शून्य से दो वर्ष तक के 22,423 बच्चों तथा 8,310 गर्भवती का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते जिले के 30,733 शिशुओं व गर्भवती को स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाएंगी। इन शिशुओं व महिलाओं के घर जाकर आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर्वेकर सूची तैयार की है। इनको मिशन इंद्रधनुष अभियान-4.0 के दौरान विशेष टीकाकरण सत्र लगाकर टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हुए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का यह प्रथम चरण है, दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावैलेंट, रोटावायरस, मीजल्स-रूबेला, विटामिन-ए, डीपीटी बूस्टर डोज, आईपीवी, पीसीवी का टीका व गर्भवती को टीडी का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि सघन मिशन इंद्रधनुष-4.0 में इंकार परिवारों की सूची प्राप्त की जाए और कोटेदार व लेखपाल के माध्यम से इंकार परिवारों को जागरूक कराकर उनका टीकाकरण कराया जाए। इसमें आईसीडीएस व शिक्षा समेत अन्य विभागों का सहयोग लिया जाय। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद, डीएमसी यूनिसेफ शेषनाथ सिंह, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि विनय डांगे, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य, एएनएम गोल्डी सिंह, बीएमसी अश्विनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed