फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traffic lights to be installed at four intersections at a cost of 33 crore

Gonda News: 33 करोड़ से चार चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें

Sun, 11 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic lights to be installed at four intersections at a cost of 33 crore
गोंडा। शहर के सुनियोजित और आधुनिक विकास के लिए जिला प्रशासन ने 33 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। नवयुग पालिका योजना के तहत पांच साल में यातायात व्यवस्था सुधारने, पार्कों के सुंदरीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं के विकास और नगर पालिका की आय बढ़ाने से जुड़े कार्य प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्ययोजना शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतराम ने बताया कि बड़गांव, एलबीएस, अंबेडकर और गुरुनानक चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए तीन स्थानों पर हैवी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए विकास भवन, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय और मनकापुर बस स्टॉप के पास जगह चिह्नित की गई है। यहां ई रिक्शा सहित दोपहिया और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन


पांच पार्कों का होगा सुंदरीकरण
हाउसिंग कॉलोनी स्थित चिल्ड्रेन पार्क, चेतना पार्क और क्रांति उपवन का सुंदरीकरण कराया जाएगा। मेवातियान स्थित फुरकानिया और सर्किट हाउस के पास नए पार्क विकसित करने का प्रस्ताव है। गांधी पार्क स्थित टाउनहाॅल का भी कायाकल्प किया जाएगा। यहां प्रोजेक्टर समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा नया मैरिज हॉल बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुंगी गोदाम के पास बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
चुंगी गोदाम के पास खाली जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है। यहां दुकानों के साथ पार्किंग की सुविधा भी होगी। इसके अलावा नगर पालिका परिषद का नया कार्यालय भवन बनाया जाएगा। शहर में जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए बड़े नाले का निर्माण भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed