फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Operations of the Gonda-Tulsipur Special Train have commenced

Gonda News: गोंडा-तुलसीपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

Sun, 11 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Operations of the Gonda-Tulsipur Special Train have commenced
गोंडा। नवरात्र मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गोंडा से तुलसीपुर के बीच अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू हो गया, जो 25 अक्तूबर तक गोंडा से और 12 से 26 अक्तूबर तक तुलसीपुर से प्रतिदिन किया जाएगा। दोनों ओर से 15-15 फेरे लगाए जाएंगे। 05078 गोंडा-तुलसीपुर मेला स्पेशल गोंडा से रात 11:30 बजे रवाना होगी। यह सुभागपुर, इटियाथोक, भवानीपुर कलां, बलरामपुर, झारखंडी, गैंजहवा, कौवापुर और लक्ष्मनपुर होते हुए रात 01:55 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी। वापसी में 05077 तुलसीपुर-गोंडा मेला स्पेशल रात 03:10 बजे तुलसीपुर से चलेगी और सुबह पांच बजे गोंडा पहुंचेगी। रास्ते में यह लक्ष्मनपुर, कौवापुर, गैंजहवा, झारखंडी, बलरामपुर, भवानीपुर कलां, इटियाथोक और सुभागपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में डेमू के आठ अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed