फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   thief

आईटीआई के सीएमवी प्लांट में वायर चुराते दो पकड़े गए

Wed, 08 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
thief
मनकापुर (गोंडा)। मंगलवार की रात इंसुलेटेड कॉपर वायर चोरी करने के लिए गैर जनपद के छह चोर बाउंड्रीवाल फांद कर आईटीआई के सीएमवी प्लांट में घुस गए। इसकी आहट लगते ही सिक्योरिटी गार्डों ने घेराबंदी करके दो चोरों को मौके से पकड़ लिया। अंधेरेे में चार चोर भाग निकले। जबकि उप महाप्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आईटीआई संचार विहार मनकापुर के उपमहाप्रबंधक संजीव अरोड़ा ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि आईटीआई में मंगलवार की रात में रस्सी व कांटे के सहारे से फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल फांद कर छह चोर सीएमवी प्लांट टीन शेड के अंदर घुसे और वहां पर रखे लाखों रुपये का इंसुलेटेड कॉपर वायर को कटर से काट कर बोरी में भर रहे थे। आहट पा कर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर अजय कुमार सिंह, कैलिस्टर साहनी, अरविंद सिंह ने देखा।
विज्ञापन

तत्काल सहायक सुरक्षा अधिकारी मानसिंह, नीरज श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सभी चोर भागने लगे। सुरक्षा गार्डों ने घेराबंदी करके भाग रहे चोरों में से दो को कॉपर वायर के साथ दबोच लिया। जबकि चार चोर झाड़ी के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शाहनवाज निवासी अरैल मोड़ दक्षिणी लोकलपुर थाना नैनी जनपद प्रयागराज, राधेश्याम केवट निवासी लेवाइन कला थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में बोरी में भरा कॉपर वायर, कटर मशीन, रस्सी से जुड़ा कांटा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि भागने वाले साथियों का नाम राहुल निषाद, सुदेश निषाद, दीपक उर्फ प्रधान व चंदू कबाड़ी निवासी लेवाइन थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed